माता-पिता बनने के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। कपल ने फैमिली संग खास अंदाज़ में त्योहार मनाया और तस्वीर शेयर की।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Holi: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए इस साल की होली बेहद खास रही। शादी के बाद कई बार साथ में रंगों का त्योहार मना चुके इस जोड़े ने इस बार अपने बेटे विहान के साथ पहली होली सेलिब्रेट की।

कपल ने परिवार संग सादगी भरे अंदाज़ में होली मनाई और सफेद आउटफिट में ट्विन करते नजर आए। तस्वीर में दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। कैटरीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “द हैप्पीयेस्ट हैप्पी होली,” जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

पहली होली बनी खास याद

माता-पिता बनने के बाद यह उनकी पहली होली है, इसलिए जश्न का उत्साह भी दोगुना नजर आया। बताया जा रहा है कि कपल ने यह त्योहार अपने करीबी परिवार के साथ शांत और निजी अंदाज़ में मनाया।

सोशल मीडिया पर जैसे ही तस्वीर सामने आई, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों और प्यार की बरसात कर दी। कई लोगों ने इसे “परफेक्ट फैमिली मोमेंट” बताया।