Logo
election banner
Jab We Met Re-Release: करीना कपूर खान और शाहिद कपूर स्टारर ने अपने फैंस एक गुड न्यूज दिया है। वहीं दोबारा शाहिद-करीना की लव स्टोरी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Jab We Met Re-Release: हिंदी सिनेमा की फेम एक्ट्रेस करीना कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वहीं करीना कपूर कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी है। एक्ट्रेस अपनी कमाल अदाकार के लिए खूब जानी जाती है। दरअसल, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर स्टारर सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' हर किसी को याद होगा। इस फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के सॉन्ग तक आज भी दर्शकों का फेवरेट है। 

दोबारा बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'जब वी मेट'
वहीं हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। कि इस वैलेंटाइन्स डे के मौके पर करीना और शाहिद की सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' फिल्म दोबारा थिएटर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को अब आप एक बार फिर बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। इस फिल्म के दौरान करीना और शाहिद एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन दिया- ' कभी पुराना नहीं हुआ...बाय गॉड।' इसके साथ करीना ने आगे लिखा, वैलेंटाइन्स फिल्म फेस्टिवल। 

फिल्म कहानी और स्टार कास्ट
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो 'जब वी मेट' में करीना कपूर ने गीत का किरदार निभाया था। जो एक बहुत ही चुलबुली और बातुनी लड़की होती है। उसे बचपन से ही शादी करने का बहुत शौक होता है। एक दिन जब वो अपने घर जा रही होती है तो उसे ट्रेन में आदित्य (शाहिद कपूर) मिलता है, जिसका दिल टूटा होता है।  दोनों की कहानी यहीं से शुरू होती है। आपको बता दें, कि ये एक रॉम-कॉम फिल्म थी। वहीं यह फिल्म 26 अक्टूबर 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। वहीं फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर के अलावा तरुण अरोड़ा, सोम्या टंडन, कमल तिवारी, वामिका गब्बी, दारा सिंह समेत कई स्टार्स नजर आए थे। 

5379487