A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कपिल शर्मा एंटरटेनमेंट जगत के सबसे ज्यादा पॉपुलर कॉमेडियन हैं। उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से पहचान मिली, जिसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई। 

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी जिंदगी के संघर्ष और मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 36 साल की उम्र में वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

36 साल की उम्र में डिप्रेशन ने घेरा

कपिल ने अपने पिता के निधन के बाद के समय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2004 में उनके पिता का निधन उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। उस समय उनकी जिंदगी पूरी तरह से पटरी से उतर गई थी। उन्होंने आगे बताया कि 36 साल की उम्र में मुझे डिप्रेशन ने बुरी तरह से प्रभावित किया। लोग कहने लगे थे कि मैं खत्म हो गया।

कपिल ने कहा, "जब मैंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतकर ₹10 लाख की ट्रॉफी जीती, मैं यह सोचकर रो पड़ा कि काश मेरे पिता आज यहां होते।"

कपिल ने बताया कि अपने पिता को वे हर दिन याद करते हैं, लेकिन कुछ पल उनके लिए बहुत मुश्किल होते हैं।

टीवी शो से बदली किस्मत

कपिल ने सिंगर बनने का सपना लेकर अमृतसर से मुंबई का सफर शुरू किया। 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का तीसरा सीजन जीतकर उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ और 2013 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ लॉन्च किया। इस तरह वह देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियनों में शामिल हो गए।

बॉलीवुड से हुई नई पारी की शुरूआत

कपिल ने 2015 में फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘फिरंगी’, ‘ज्विगाटो’ और ‘क्रू’ जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में दिखाई दिए।

वर्कफ्रंट

फिलहाल कपिल नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ होस्ट कर रहे हैं। इस शो के चार सीजन पूरे हो चुके हैं और पांचवें सीजन के लिए इसे रिन्यू किया जा चुका है। शो में उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक भी हैं।