Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनीं फिल्म धुरंधर और इसका दूसरा भाग धुरंधर द रिवेंज हर तरफ तारीफें बटोर रही है। सिनेमाघर हाउसफुल हैं और फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत भी रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कायल हो गई हैं।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ की और इसे “न्यू इंडिया की तस्वीर” बताया।
‘संस्कृति, देशभक्ति और आधुनिकता का मेल’
मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा- "‘धुरंधर’ को लेकर कहा- ये नए भारत की फिल्म है। ऐसी फिल्में आज के नए भारत की सोच और ऊर्जा को दर्शाती हैं। ऐसी फिल्मों में संस्कृति, देशभक्ति और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो एक विकसित भारत के सपने को दर्शाता है।"
उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स जरूरी हैं, जहां इस तरह की कहानियों को दिखाया जा सके और दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
IFFD को बताया वैश्विक मंच
कंगना रनौत ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026 को एक अहम वैश्विक मंच बताते हुए कहा कि यहां दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों को देखने का मौका मिलता है। यह फेस्टिवल न सिर्फ भारतीय सिनेमा का जश्न है, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर सिनेमाई उत्कृष्टता को भी सामने लाता है।
दिग्गजों को मिला सम्मान
फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह का आयोजन भारत मंडपम में हुआ, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मौजूद रहे। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, अभिनेता धर्मेंद्र और नंदमुरी बालकृष्ण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
फिल्म को मिल रही है लगातार चर्चा
‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।