haribhoomi hindi news
मोहम्मद आशिक 'मास्टरशेफ इंडिया के सीज़न 8' के विजेता बन गए हैं। मोहम्मद आशिक मैंगलोर के रहने वाले हैं और अपने शहर में जूस की दुकान चलाते हैं। उन्होंने शो का खिताब अपने नाम कर 25 लाख रुपए जीते।

MasterChef India-8 winner: रिऐलिटी शो 'मास्टरशेफ के सीज़न 8' को विजेता मिल गया है। मैंगलोर के 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक ने 'मास्टरशेफ इंडिया 2023' का खिताब अपने नाम कर लिया है। 8 दिसंबर को शो के ग्रैंड फिनाले का एपिसोड प्रसारित किया गया था जिसमें मोहम्मद आशिक शो के विजेता बने और साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपए इनाम में जीते।

लगभग 8 हफ्तों तक चला 'मास्टरशेफ इंडिया' का ये सीज़न दर्शकों को हर पड़ाव में रोमांचित करता रहा। इस बार सीज़न-8 में विकास खन्ना, पूजा ढींगरा और रणवीर बरार शो को जज कर रहे थे। वहीं आठ हफ्तों तक शो में प्रतिभागियों को नए-नए चैलेंजेज़ दिए गए और हर पड़ाव दर्शकों का मनोरंजन करता रहा। 'मास्टरशेफ इंडिया' में कई चुनौतियों को जीतने के बाद मैंगलोर के 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक ने इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम की है। मोहम्मद आशिक ने ट्रॉफी के अलावा इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए भी जीते हैं। वहीं नाम्बी जेसिका मराक और रुखसार सईद इस सीज़न के क्रमश: पहले और दूसरे रनर-अप रहे। मोहम्मद आशिक के विनर बनने पर शो के जज रणवीर बरार, विकास खन्ना और पूजा ढींगरा ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाईयां दी हैं।

कौन हैं मोहम्मद आशिक?

मोहम्मद आशिक मैंगलोर के रहने वाले हैं। इस सीज़न के मास्टरशेफ इंडिया में शामिल होने से पहले, वह अपने शहर में जूस की दुकान चलाते थे। वह अपने परिवार में आर्थिक मदद देने के लिए एकमात्र सदस्य हैं। उन्होंने इससे पहले मास्टरशेफ इंडिया 7 में भी भाग लिया था जहां उन्हें एक पड़ाव के बाद बाहर कर दिया गया था। हालांकी, उन्होंने हार नहीं मानी और शो के 'मास्टरशेफ इंडिया' के इस सीज़न में दोबारा शामिल होकर शो का खिताब अपने नाम किया। 

7