Pawandeep Rajan: 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन का भीषण कार एक्सीडेंट, ICU में एडमिट

Indian Idol Winner Pawandeep Rajan Injured In Car accident in Ahmedabad, hospitalised
X
'इंडियन आइडल 12' विनर पवनदीप राजन कार एक्सीडेंट में घायल
सिंगर पवनदीप राजन का सोमवार (5 मई) को अहमदाबाद में कार एक्सीडेंट हो गया। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करया गया है। सिंगर गंभीर हालत में हैं और उन्हें कई चोटें आई हैं।

Pawandeep Rajan Accident: सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' 12वें सीजन के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सोमवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। अहमदाबाद में उनकी कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिससे वो ट्रैवल कर रहे थे। दुर्घटना के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह अस्पताल में जख्मी हालत में दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवनदीप राजन का ये एक्सीडेंट सोमवार (5 मई) को सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद में हुआ। कार हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वीडियो में पवनदीप को गंभीर हालत में देखा जा सकता है। उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर्स को उनकी देखरेख करते देखा जा सकता है। पवनदीप का एक्सीडेंट कैसे हुआ फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- एजाज खान पर रेप केस दर्ज: काम दिलाने के बहाने एक्ट्रेस से किया दुष्कर्म; 'हाउस अरेस्ट' शो को लेकर है विवाद

देश भर में उनके फैंस चिंता व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। दुर्घटना के कारण और उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है। पवनदीप म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। हिट सिंगिंग रियलिटी शो जीतने के बाद वह चर्चा में आए और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

इंडियन आइडल सीजन 12 जीतने के बाद पवनदीप राजन रातों-रात मशहूर हो गए। अपनी मधुर आवाज और वर्सेटइल सिंगिग टैलेंट के चलते उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। शो के विनर बनने के बाद उन्होंने अपने कई सोलो सॉन्ग्स और म्यूजिकल शोज़ भी किए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story