Hardik Pandya GF: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों सिर्फ अपने खेल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ महीनों से वह मॉडल महिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक झलकियां अक्सर देखने को मिलती हैं। हाल ही में हार्दिक ने महिका के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
गुरुवार को हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर महिएका के साथ एक अनदेखी और बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में दोनों एक इंफिनिटी स्विमिंग पूल में खड़े नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में उनकी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। पोस्ट के साथ हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय प्रिंसेस।”
ये भी रढ़ें- विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO
महिका ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया और डायमंड व इविल आई इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई, जहां वह ब्लैक ड्रेस में हार्ट-शेप केक के सामने पोज देती नजर आईं।
हार्दिक ने बनवाया महिका के नाम का टैटू
वैलेंटाइन डे के मौके पर हार्दिक ने अपने प्यार को और खास बनाते हुए अपनी पीठ पर महिएका के नाम का शुरुआती अक्षर टैटू भी करवाया था।
ये भी रढ़ें- The Kerala Story 2 पर छिड़ा विवाद: CM पिनराई विजयन बोले- 'केरल को बदनाम करने की साजिश'
ऐसे शुरु हुआ रिश्ता
अक्टूबर 2025 में हार्दिक ने छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया था। उन्होंने महिका को अपना “11:11 विश” बताया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए।
हालांकि, एक तस्वीर में महिका की उंगली में अंगूठी दिखने के बाद सगाई की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन बाद में उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। इससे पहले बीते साल हार्दिक के बर्थडे पर वह महिका के साथ वेकेशन पर निकले थे जहां से उनके रिश्ते की झलक मिलनी शुरू हुईं।
ये भी रढ़ें- नीना गुप्ता का खुलासा: 'चोली के पीछे क्या है' गाने के लिए सुभाष घई ने पैडेड ब्रा पहनने को बोला; मुझे बहुत घटिया लगा'
पहले नताशा स्टेनकोविक से हुई थी शादी
महिएका से पहले हार्दिक की शादी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने 2020 में कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान शादी की थी। 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। हालांकि, जुलाई 2024 में दोनों ने अलग होने का ऐलान करते हुए तलाक ले लिया।