Govinda wife: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीत आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं- कभी अफेयर की खबरें तो कभी तलाक की चर्चाएं। अब सुनीता आहूजा ने अपने हालिया व्लॉग में पहली बार खुलकर अपने रिश्ते और गोविंदा संग अनबन को लेकर अपनी सोच साझा की है।
‘वो मेरा बचपन का प्यार है’
सुनीता ने अपने नए व्लॉग में कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया जिसमें सवाल-जवाब का सेशन रखा। जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा उन लोगों की लिस्ट में हैं जिन्हें वह माफ कर सकती हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आप कभी नहीं जानते। वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वो सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे जो भी बातें खबरों में सुनने को मिल रही हैं, वो सब नहीं सुनना है।”
ये भी पढ़ें- Salman Khan की Ex सोमी अली को हुई चिंता: वेंटिलेटर पर सलीम खान के लिए दुआ में बोलीं- 'उन्होंने मुझे बेटी की तरह माना'
उन्होंने आगे कहा कि यह उम्र ऐसे तनाव झेलने की नहीं है। सुनीता ने बताया कि वह इस समय मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और ऐसे समय में हर महिला को अपने पति और बच्चों के साथ की जरूरत होती है। “हमारा मन बहुत बदलता रहता है। हमें प्यार और सहारे की जरूरत होती है, तनाव की नहीं।”
रिश्ते पर उठे सवाल
गोविंदा और सुनीता की शादी को तीन दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं- यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा। पिछले साल सुनीता ने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि गोविंदा के अफेयर की खबरें उन्हें परेशान कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यकीन है कि सामने वाली महिला का उद्देश्य प्यार नहीं, बल्कि पैसा है।
साल 2025 में दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। हालांकि गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में मीडिया से बातचीत के दौरान इस कपल ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।