बॉलीवुड एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है। वे सैम मेंडेस की ‘द बीटल्स’ बायोपिक में पंडित रवि शंकर का रोल निभाएंगे।

Farhan Akhtar Hollywood Film: बॉलीवुज में नाम कमाने के बाद एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर जल्द ही हॉलीवुड में अपना ग्रैंड डेब्यू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वो सैम मेंडेस के ‘द बीटल्स’ का हिस्सा होंगे। 

फरहान इस चार-पार्ट की बायोपिक में पंडित रवि शंकर का रोल करेंगे, जो जाने-माने इंडियन क्लासिकल म्यूजिशियन और ‘द बीटल्स’ के अच्छे दोस्त थे। जानकारी के लिए बता दें कि 70 के दशक में इंडिया आने पर पंडित रवि शंकर ने ही उन्हें होस्ट किया था।

फरहान अख्तर निभाएंगे रवि शंकर का किरदार

फरहान अख्तर का किरदार इस फिल्म में इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि वो पंडित रवि शंकर की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 'द बीटल्स' के जॉर्ज हैरिसन प्रभावित थे। 1960 के दौर में 'द बीटल्स' ने अपने गानों में भारतीय शास्त्रीय संगीत को भी शामिल किया था।

फरहान की पहली हॉलीवुड फिल्म

सोनी पिक्चर्स ने 'द बीटल्स - ए फोर-फिल्म' के लिए एक नई कास्टिंग अनाउंसमेंट शेयर की। इसमें पंडित रवि शंकर के रोल के लिए फरहान के नाम की अनाउंस किया गया हैं। 

इसके अलावा, अनाउंसमेंट में यह भी बताया गया कि फिल्म में जेन एशर, सिंथिया पॉवेल और हैरी लॉटी द बीटल्स के ओरिजिनल ड्रमर स्टुअर्ट सटक्लिफ के रोल में होंगे। 

यह फरहान की इंटरनेशनल फिल्मों में पहली एंट्री होगी। वह पहले एक अमेरिकन टीवी शो में आ चुके हैं, जब उन्होंने 2022 में रिलीज हुए डिज़्नी+ शो मिस मार्वल में कैमियो किया था। 

जानिए 'द बीटल्स' के बारे में

'द बीटल्स' चार पार्ट में बनाई जाएगी। इस फिल्म में चार म्यूजिशियन की जिंदगी को दिखाया जाएगा, जिन्होंने सबसे पॉपुलर पॉप बैंड बनाया था। आपको बता दें कि फिल्मों में हैरिस डिकिंसन जॉन लेनन, पॉल मेस्कल पॉल मेकार्टनी, जोसेफ क्विन जॉर्ज हैरिसन और बैरी केओघन रिंगो लीड रोल में हैं।

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मेंडेस ने कहा था कि, उन्हें म्यूजिक हिस्ट्री के सबसे मशहूर बैंड की कहानी बताने में गर्व महसूस हो रहा हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसके बाद एक लंबा पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल होगा। फिल्में अप्रैल 2028 में रिलीज होंगी।