Divyanka Tripathi Accident: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए शॉकिंग खबर है। एक्ट्रेस एक भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। इस हादसे के चलते उन्हें हाथ में गंभीर चोट आई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं और उनके हाथ की सर्जरी की जाएगी। एक्ट्रेस के पति और उनकी पीआर टीम ने इस हादसे की जानकारी दी है।

ऊंचाई से गिरने से हुआ हादसा
दिव्यांका की हेल्थ अपडेट देते हुए उनकी पीआर टीम ने एक नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस नोट में एक्ट्रेस के साथ हुए हादसे की जानकरी दी गई है साथ ही साथ अब उनकी कैसी स्थिति है ये भी बताया है। दिव्यांका-विवेक की पीआर टीम सोपबॉक्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- "दिव्यांका ठीक होने की राह पर हैं। कल शाम उनके साथ एक दुर्घटना घटी, जहां वह ऊंचाई से गिर गईं जिसके कारण उनकी बांह की दोनों हड्डियां टूट गईं और उन्हें तत्काल सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। दिव्यांका दर्द में हैं और  इससे उबरने के लिए हम उनके और उनके परिवार के लिए प्राइवेसी चाहेंगे।"

विवेक दहिया ने दी हेल्थ अपडेट
वहीं दिव्यंका त्रिपाठी के एक्सीडेंट के बाद उनके पति विवेक दहिया ने भी अपने सारे वर्किंग प्लान कैंसल कर दिए हैं और इस वक्त वह अस्पताल में अपनी वाइफ के साथ मौजूद हैं। विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिव्यंका के हाथ के एक्स रे की तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी वाइफ के एक्सीडेंट के चलते उनके आगामी लाइव सेशन कैंसल कर दिए गए हैं। इस हादसे में उनकी पत्नी के हाथ की दो हड्डियों में टूट गई हैं और उनकी सर्जरी होगी।

Instagram

वर्क फ्रंट
विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई, 2016 को शादी की थी। हाल ही में विवेक झलक दिखला जा 11 में नजर आए थे। वहीं दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' और बनूं मैं तेरी दुल्हन जैसे टीवी शोज कर चुकी हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं।