Logo
election banner
Divya-Apurva Wedding: इन दिनों बी-टाउन में शादी का मौहाल देखने को मिल रहा है। वहीं बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के संग 20 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस पंजाबी कुड़ी बनअपने पिया अपूर्व के नाम की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा ली है।

Divya-Apurva Wedding: इन दिनों बी-टाउन में शादी का मौहाल देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ रकुल और जैकी की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस ओटीटी 1 विनर दिव्या अग्रवाल अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के संग 20 फरवरी यानी आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 

दिव्या ने रचाई अपूर्व के नाम की मेहंदी
वहीं बीते दिनों कपल की कॉकटेल नाइट की फोटोज इंस्ट्राग्राम पर छाई हुई हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस कॉकटेल पार्टी एंजॉय करने के बाद अब पंजाबी कुड़ी बन दिव्या ने अपने पिया अपूर्व के नाम की मेहंदी भी अपने हाथों में रचा ली है। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साथ ही दिव्या अग्रवाल अपने मेहंदी फंक्शन में ढोल पर जमकर डांस करते दिखीं। हलांकि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर इसकी वीडियो भी शेयर किया है। 

कपल का मेहंदी लुक
इसी बीच एक्ट्रेस की लुक की बात करें तो दिव्या ने अपने मेहंदी सरेमनी में ग्रीन, येलो और पिंक कलर के पंजाबी हेवी सूट कैरी किया था। जिसमें में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा अर्पूव भी पिंक कुर्ते-पजामे और क्रीम कलर की नेहरू जैकेट में नजर आए। इस दौरान कपल एक-दूजे संग कोजी होते दिखें और दोनों ने अपनी मेहंदी फंक्शन जमकर डांस करते नजर आए। जिसे देख लग रहा था कि ये कपल अपनी शादी को लेकर काफी खुश है।

Divya-Apurva Haldi
Divya-Apurva Haldi (Instagram)

 इस रंग की होगी दिव्या की वेडिंग आउटफिट
आपको बता दें, बीते दिनों दिव्या ने खुद अपनी वेडिंग आउटफिट के कलर को लेकर खुलासा किया था और एक्ट्रेस ने कहा था कि वह वो रेड और पर्पल कलर के लहंगे को कैरी करेंगी। इसके साथ ही सुरज डूबने के बाद अपने मंगेतर के संग सात फेरे लेंगी। 

5379487