Divya Agarwal: टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। रियलिटी शो ‘The 50’ के हालिया एपिसोड में उनकी प्रिंस नरूला के साथ लड़ाई हुई थी। अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उन्हें ऑनलाइन नफरत के साथ-साथ बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली धमकियां भी मिल रही हैं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए बताया कि उन्हें कथित तौर पर प्रिंस के फैंस की तरफ से रेप की धमकियां भेजी जा रही हैं।
दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में प्रिंस नरूला और उनके करीबी माने जाने वाले दो कंटेस्टेंट- दिव्या अग्रवाल और सिवेट तोमर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शो में दोबारा एंट्री लेने के बाद सिवेट ने जहां प्रिंस से नाराजगी जताई, वहीं दिव्या ने भी उनके खिलाफ खुलकर बयान दिए और उन्हें गेम में “डेस्परेट” बताया।
इंस्टाग्राम पर शेयर की आपबीती
एपिसोड ऑन-एयर होने के बाद दिव्या को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के जरिए बताया कि उन्हें लगातार भद्दे मैसेज और धमकियां मिल रही हैं।
दिव्या ने लिखा कि उन्हें अपने “एक्स-ब्रदर” यानी प्रिंस नरूला के फैंस से काफी नफरत भरे मैसेज मिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि आलोचना से उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन कुछ संदेश बेहद खतरनाक और परेशान करने वाले हैं।
उन्होंने लिखा- “हेट से दिक्कत नहीं, लेकिन रेप थ्रेट्स? हेट से मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन रेप थ्रेट्स? यह बेहद डराने वाला है।”
ये भी पढ़ें- Priyadarshan-Rajpal Yadav: प्रियदर्शन ने राजपाल यादव वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मेरा इरादा अपमान करने का नहीं था
दिव्या ने यह भी दावा किया कि उन्हें ऐसे मैसेज मिले जिनमें लिखा था कि उन्हें पता है वह कहां रहती हैं और कुछ लोग उनके साथ अपराध करने की धमकी दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने ऐसे कई मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।
ये भी पढ़ें- Rashmika Vijay Mehndi Photos: मेहंदी की तस्वीरों में दिखा विजय-रश्मिका का प्यार, विजय बोले – ‘काश 100 घंटे और होते’
दिव्या अग्रवाल ने प्रिंस का बिना नाम लिए एक “सो-कॉल्ड सेलिब्रिटी” पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि वह शख्स शो के एपिसोड देखकर सोशल मीडिया पर मजाकिया कमेंट कर रहा है, जिससे फैंस और भड़क रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिव्या अग्रवाल के गेम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे शो में दिव्या सिर्फ एक ही टास्क ठीक से कर पाईं और वह कई एपिसोड देखने के बाद दोबारा शो में लौटी थीं।
प्रिंस ने यह भी याद दिलाया कि दिव्या कभी उन्हें अपना भाई कहती थीं और गेम में उन्होंने कई बार उनका साथ दिया था। हालांकि बाद में दिव्या ने दूसरे ग्रुप के साथ जाने का फैसला किया। वीडियो के अंत में प्रिंस ने तंज कसते हुए कहा, “यहां भी आप अच्छा नहीं खेल पाईं।”