फिल्म‘धुरंधर 2’ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन क्लाइमैक्स में एक खिलाड़ी ने सबका दिल चुरा लिया।

Dhurandhar 2 Spolier: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह के शानदार परफॉर्मेंस के साथ आदित्य धर की डायरेक्शन भी लाजवाब हैं। फिल्म की कहानी रणवीर के किरदार हमजा और जसकीरत सिंह रांगी के इर्द-गिर्द घूमती है, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के अलावा फिल्म के क्लाइमैक्स में असली धुरंधर ने बाजी मारते हुए सारी लाइमलाइट बटोरी है। 

कौन है फिल्म का असली ‘धुरंधर’?

फिल्म में के असली धुरंधर जसकीरत नहीं बल्कि जमील जमाली है। शुरुआत में उनका रोल साइड कैरेक्टर जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका असली चेहरा सामने आता है। 

कहानी में बड़ा ट्विस्ट

 

Dhurandhar 2 Spoiler

फिल्म जसकीरत सिंह रांगी की कहानी से शुरू होती है। जिसमे कई सवालों के जवाब मिलते है। लेकिन जैस-जैसे फिल्म क्लाइमैक्स की तरफ बढ़ती है तो धीरे-धीरे बड़े खुलासा होते है। 

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल

क्लाइमैक्स में खुला राज

दरसल धुरंधर 2 के असली मास्टरमाइंड जमील जमाली यानी राकेश वेदी है। वो 45 साल से पाकिस्तान में सीक्रेट एजेंट के रूप में काम कर रहे है, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। फिल्म के आखिर में पता चलता है कि जमील जमाली ने सालों पहले से ही बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम को स्लो पोइजन दे दिया था। जिसक वजह है कि वो अब कमजोर और बीमार है।

फिल्म की कमाई भी शानदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही वर्ल्डवाइड करीब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये तक कमा लिए थे।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Preview BO: शो कैंसिल, फिर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई! 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन मचा दी सनसनी