Dhurandhar 2 Paid Previews Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। कई शहरों में शो कैंसिल और लेट होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा और पेड प्रीव्यू से ही इसने शानदार शुरुआत दर्ज कर ली है।
पेड प्रीव्यू में ही तगड़ी कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू के जरिए लगभग ₹48.30 करोड़ नेट और ₹52.71 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई करीब ₹75 करोड़ तक पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी आधिकारिक ओपनिंग डे पर पूरी तरह से रन भी नहीं हुई है, और इसके बावजूद ये आंकड़े बेहद मजबूत माने जा रहे हैं।
फिल्म को देशभर में करीब 21,000 से ज्यादा शोज में रिलीज किया गया है। हिंदी के अलावा साउथ वर्जन में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है- तेलुगु वर्जन ने करीब ₹1.25 करोड़ और तमिल वर्जन ने ₹0.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
पहले पार्ट को छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 ने अपने पहले पार्ट के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां धुरंधर ने पहले दिन ₹27 करोड़ कमाए थे, वहीं सीक्वल ने सिर्फ पेड प्रीव्यू में ही उससे कहीं ज्यादा कमा लिया है। पहले पार्ट ने रिलीज के तीन हफ्तों में ₹1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था।
कई शहरों में हु शो कैंसिल
रिलीज से पहले कई थिएटर्स में ‘अनफोरसीन टेक्निकल इश्यू’ के चलते शो कैंसिल या डिले हुए, जिससे दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन फिल्म को लेकर क्रेज इतना ज्यादा है कि इन समस्याओं का कलेक्शन पर कोई बड़ा असर नहीं दिखा।
स्टारकास्ट और फिल्म की खासियत
इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाते हुए और ज्यादा एक्शन, ड्रामा और ट्विस्ट के साथ दर्शकों को बांधने की कोशिश करती है।