बोमन ईरानी ने यूएस और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया था, जिसपर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी ने वीडियो के लेकर नाराजगी जताई ही।

Mandana Karimi On Baman Irani: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अभिनेता बोमन ईरानी का एक मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया। हालांकि, उनका यह मजाक सभी को पसंद नहीं आया और इस पर विवाद खड़ा हो गया।

वीडियो में क्या बोले बोमन?

बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो साझा कि जिसमे उन्होंने कहा कि ट्रंप जिन ईरानियों से बात करना चाहते हैं। वीडियो में बोमन ने कहा कि शांति वार्ता के लिए तीन लोगों से बातचीत जारी है - स्मृति ईरानी, अरुणा ईरानी और बोमन ईरानी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह शांति के लिए तैयार हैं। उन्होंने मजाक में ट्रंप को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि वहां उन्हें स्वादिष्ट खाना खिलाया जाएगा, लेकिन एक शर्त है ट्रंप अपने साथ गैस सिलेंडर जरूर लेकर आएं। 

यह भी पढ़े - बोमन ईरानी ट्रंप के साथ शांती वार्ता के लिए तैयार; बोले - ‘मुंबई आओ… गैस सिलेंडर साथ लाना!’

बॉलीवुड सितारों ने लिया मजाक में

बोमन के इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सितारों ने हंसी-मजाक में प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जताई तो कुछ ने मजेदार कमेंट भी किए। कुल मिलाकर, कई लोगों ने इसे एक हल्का-फुल्का मजाक मानकर एंजॉय किया।

मंदाना करीमी ने जताई नाराजगी

अभिनेत्री मंदाना करीमी को यह वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लंबा संदेश लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Mandana Karimi On Baman Irani

मंदाना ने लिखा - बोमन ईरानी सर… अचानक आपको ईरान के बारे में बहुत कुछ कहने की जरूरत महसूस हो रही है। टाइमिंग भी काफी दिलचस्प है। सालों से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें सजा दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए, परिवार बिखर गए। और हम जैसे लोगों ने यह सब जिया है, हमने इसके बारे में बात भी की है।

लेकिन अब… एक वीडियो आ गया है। अब चिंता हो रही है। अब गैस, ट्रंप और “मेरे घर आओ” जैसी बातों पर मजाक हो रहा है। सर, पूरे सम्मान के साथ कहना चाहती हूं कि आप और पारसी समुदाय ईरान से ही आते हैं। आप उस इतिहास और उस दर्द को अपने साथ लेकर चलते हैं। तो जब ईरानी लोग मर रहे थे, तब यह आवाज कहां थी?

और अब अचानक, सिर्फ इसलिए कि इसका असर गैस, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय बातचीत पर पड़ रहा है, तो आप इस पर बोल रहे हैं? मतलब… वाह, खामोशी से सीधे व्यंग्य तक यह बदलाव बहुत जल्दी हो गया।

उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी मान रहे हैं, तो कुछ इसे गलत समय पर किया गया मजाक बता रहे हैं।

बोमन की चुप्पी

फिलहाल इस पूरे विवाद पर बोमन ईरानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर बोमन आगे क्या प्रतिक्रिया देते है और ये बहस किस दिशा में जाती है।

यह भी पढ़े - ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म!: भूषण कुमार-विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान; पर्दे पर दिखेगा पहलगाम हमले का बदला