Badshah New Tateeree Song: पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह ने विवादित गाने ‘टटीरी’ को अब नए बदलावों के साथ ‘टटीरी फिर से’ नाम से रिलीज किया गया है। पहले इस गाने को आपत्तिजनक लिरिक्स और सीन के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया था।
अब बादशाह ने गाने के विवादित हिस्सों को हटाकर, नए लिरिक्स और बदले हुए विजुअल्स के साथ इसे दोबारा रिलीज किया है।
विवाद के बाद लिया फैसला
पहले रिलीज हुए ‘टटीरी’ गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था। गाने के बोल और कुछ सीन पर आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद इसे यूट्यूब से हटा दिया गया। इस मामले में हरियाणा के अलग-अलग शहरों में केस भी दर्ज हुए थे।
नए गाने में रोडवेज बस वाले सीन और स्कूल ड्रेस में डांस करती लड़कियों को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब गाने में लड़कियां हरियाणवी पहनावे दामन-कुर्ती में नजर आ रही हैं और अंडरपास में डांस करती दिखती हैं।
यह भी पढ़े - 14 साल बाद खत्म हुई मामी-भांजे की लड़ाई! गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा को लगाया गले, देखें VIDEO
बदले गए लिरिक्स
जिस लाइन को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ था, उसे भी बदल दिया गया है। अब गाने में बादशाह नए अंदाज में रैप करते नजर आते हैं ‘आया बादशाह रंग दिखाने, फिर जलवा दिखाने’।
‘टटीरी फिर से’ को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इसे हरियाणा का नया डांसिंग नंबर बता रहे हैं और गाने को पहले से बेहतर मान रहे हैं।
हरियाणवी कल्चर पर फोकस
इस बार गाने में हरियाणा की संस्कृति को दिखाने की कोशिश की गई है। बुजुर्गों को हुक्का पीते हुए और देसी अंदाज में दिखाया गया है, जिससे गाने में लोकल टच जोड़ा गया है।
महिला आयोग तक पहुंचा था मामला
गाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया। बादशाह को आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगनी पड़ी थी। माफी मांगते हुए बादशाह ने वादा किया था कि वह एक बेहतर गाना बनाएंगे और गरीब परिवारों की 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे।
यह भी पढ़े - रणबीर कपूर टाइम मैगजीन 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल, ट्रम्प-पिचाई जैसे दिग्गजों के बीच बनाई जगह