दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था।

Asha Bhosle Death: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 की उम्र में निधन हो गया है। 11 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रविवार दोपहर में अंतिम सांस ली।

आशा भोसले का निधन मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ, यह जानकारी ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों ने दी है। उनके बेटे ने अंतिम संस्कार को लेकर बताया कि गायिका का अंतिम संस्कार 13 तारीख को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए लोग सुबह 11 बजे से उनके घर पहुंच सकते हैं।

तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती

शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती खबरों में कार्डियक अरेस्ट और सीने में दिक्कत की बात सामने आई थी। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया था कि उन्हें थकान और चेस्ट इंफेक्शन की समस्या थी। उन्होंने फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।

12 हजार से ज्यादा गानों की विरासत

Asha Bhosle Passed Away At 92

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे बड़ी गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं और कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

संघर्ष भरा रहा शुरुआती जीवन

Asha Bhosle Family

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को एक संगीत से जुड़े परिवार में हुआ था। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर क्लासिकल सिंगर और एक्टर थे, और वो लता मंगेशकर की छोटी बहन थी। जब आशा भोसले सिर्फ 9 साल की थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर और उनकी बहन लता मंगेशकर पर आ गई। इसी वजह से उन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया।

आशा भोसले ने साल 1943 में मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ से अपना पहला गाना गाया। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम शुरू किया। ‘चुनरिया’ (1948) का गाना ‘सावन आया’ उनका पहला बॉलीवुड गीत था। यहीं से उनका संगीत का सफर शुरू हुआ, जो आगे चलकर पांच दशक से भी ज्यादा लंबा चला और उन्होंने हजारों गानों के साथ अपनी खास पहचान बना ली।

प्यार के लिए परिवार से दूरी

Asha Bhosle

आशा भोसले ने सिर्फ 16 साल की उम्र में घर से भागकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी, जो उनसे उम्र में काफी बड़े थे। इस शादी से उनका परिवार नाराज हो गया और बहन लता मंगेशकर से भी उनकी दूरी बन गई।

शादी के बाद उनका जीवन आसान नहीं रहा। ससुराल में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे घरेलू हिंसा का शिकार भी हुई। आखिरकार तंग आकर उन्होंने अपने पति को छोड़ दिया और बच्चों के साथ अलग रहने लगी। उस समय वो गर्भवती भी थी।

पहली शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में फिर प्यार आया। उन्होंने मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन से शादी की। शुरुआत में इस रिश्ते का भी विरोध हुआ, लेकिन बाद में दोनों ने शादी की और साथ मिलकर कई यादगार गाने दिए।

संगीत जगत की अमिट पहचान

Asha Bhosle Passed Away

आशा भोसले को अपने शानदार करियर में कई बड़े पुरस्कार मिले। उन्हें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड और एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। इसके अलावा साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं बल्कि आशा ताई ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय सिंगर भी थी।

फैंस की आंखें नम

आशा भोसले के निधन की खबर से फैंस और संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है। भले ही वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत हमेशा उन्हें अमर बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़े - अमिताभ बच्चन का पोस्ट पढ़कर टेंशन में आए फैंस! समय रैना के जोक से मायूस हुए बिग बी?