Anita Advani: बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहे। 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी के बाद भी उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया हैं।
एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने दावा किया था कि वह कई सालों तक राजेश खन्ना के साथ रिश्ते में रही। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों लिव-इन में रहे और गुपचुप शादी की थी, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। वहीं, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया कानूनी रूप से अलग नहीं हुए थे। इसी वजह से उनके रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा होती रही।
अब एक बार फिर अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना के निधन के बाद अपनी जिंदगी और रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।
कानूनी लड़ाई को लेकर किए कई दावे
साल 2013 में अनीता ने डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें राजेश खन्ना के बंगले से बाहर निकाल दिया गया।
एक इंटरव्यू में अनीता ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने राजेश खन्ना से गुपचुप शादी की थी। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात नहीं करते।
अनीता ने यह भी कहा कि उन्हें राजेश खन्ना की वसीयत के दस्तावेज कभी नहीं दिखाए गए। उनका कहना है कि उन्हें अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया था।
इज्जत की जिंदगी चाहती हैं अनीता
अनीता आडवाणी का कहना है कि वह एक सम्मानजनक और सुकून भरी जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी लड़ाई पैसों के लिए नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान के लिए है। उनका कहना है कि उन्हें गरिमा के साथ जीने का पूरा अधिकार है।
अनीता ने यह भी कहा कि वह पहले जैसे ही जीवन जीना चाहती हैं। उनका मानना है कि किसी भी इंसान के लिए इज्जत सबसे ज्यादा मायने रखती है।
राजेश खन्ना की पर्सनल लाइफ
राजेश खन्ना ने 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों 1982 में अलग हो गए थे, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ था। 18 जुलाई 2012 को 69 साल की उम्र में राजेश खन्ना का निधन हो गया।
अनीता का करियर
अनीता आडवाणी ने ‘शालीमार’, ‘दासी’, ‘चोरनी’, ‘आओ प्यार करें’ और ‘साजिश’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वे 2013 में ‘बिग बॉस 7’ में भी नजर आई थी।
