Aneet Padda Grandfather Passes Away: ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा इस वक्त गहरे दुख से गुजर रही हैं। उनके दादा का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर यह दुखद खबर फैंस को दी है।

Aneet Padda Grandfather Passes Away: ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दादा का निधन हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए दी। अनीत ने दादा के साथ बिताए खास पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखीं, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए हैं।

दादा के निधन से दुखी हुई अनीत पड्डा

अनीत पड्डा ने बताया कि उनके दादा लंबे समय से अल्जाइमर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे। दादा के जाने के बाद उन्होंने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह उनके हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

इमोशनल पोस्ट में साझा की यादें

अनीत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके दादा उनके लिए बहुत खास थे। उन्होंने कहा कि दादा ने उन्हें बिना शर्त प्यार करना सिखाया। अनीत ने लिखा कि वह अपने दादा की यादों, उनके जोक्स और उनकी कहानियों को हमेशा अपने साथ रखेंगी और दूसरों के साथ भी साझा करेंगी।

‘आसमान में सबसे चमकीला तारा देखा…’

अपनी पोस्ट के आखिर में अनीत ने भावुक होकर लिखा कि उन्हें आसमान में सबसे चमकीला तारा दिखा और उन्हें महसूस हुआ कि उनके दादा वहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने दादा से प्यार करती रहेंगी।

करण जौहर और फैंस ने जताया दुख

अनीत की पोस्ट पर फिल्ममेकर करण जौहर ने भी शोक जताया है। वहीं फैंस ने कमेंट्स में उन्हें हिम्मत दी और इस मुश्किल समय में साथ रहने की बात कही।

वर्कफ्रंट 

Aneet Padda

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह मैडॉक फिल्म्स की ‘शक्ति शालिनी’ में भी दिखाई देंगी।

यह भी पढ़े - MRI स्कैन के दौरान घबरा गई Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम ने दिया अपडेट; रिपोर्ट में मिले दो नए सिस्ट