राधिका-अनंत अंबानी प्री-वेडिंग: तीसरे दिन महाआरती में सलमान-शाहरुख से लेकर MS Dhoni तक रॉयल अंदाज में दिखे तमाम सेलेब्स, देखें Inside Photos

Anant-Radhika Pre-wedding Pics
X
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग समारोह के तीसरे दिन महाआरती में तमाम सेलेब्स पारंपरिक परिधान में नजर आए।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश के तीसरे दिन महाआरती रखी गई जिसमें तमाम सेलेब्स ट्रेडिशनल आउटफिट पहने नजर आए। सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक, हर कोई पारंपरिक परिधान में खूब जंचे।

Anant Ambani-Radhika Merchant pre-wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग बैश इन दिनों काफी लाइमलाइट में है। 3 मार्च को महाआरती के साथ इस तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का समापन हुआ जिसमें तमाम सेलेब्स खूब जश्न मनाते नजर आए। तीसरे दिन महाआरती में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और देश-विदेश से आए मेहमान भारतीय पारंपरिक परिधान में रंगे नजर आए।

Anant-Radhika Pre-wedding

प्री-वेडिंग बैश में सलमान खान ब्लैक आउटफिट में काफी रॉयल अंदाज में नजर आए, तो वहीं शाहरुख खान भी अपनी वाइफ गौरी और बेटे अबराम के साथ रॉयलिटी झलकाते दिखे। वाइट पठानी सूट में किंग खान बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं।

Anant-Radhika Pre-wedding

तो वहीं ऑफ-वाइट कलर की साड़ी में सुहाना खान भी किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं। अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी हैवी लहंगे में कहर ढाती नजर आ रही हैं।

Anant-Radhika Pre-wedding

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल भी तीसरे दिन ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे थे। दोनों की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। तो वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी पावर कपल बनकर खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वाइट ट्रेडिशनल सूट आउटफिट में रणबीर डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं आलिया भट्ट हैवी साड़ी में ब्यूटिफुल लग रही हैं।

Anant-Radhika Pre-wedding

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रेड बांधनी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। तो वहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान अपने हसबैंड सैफ और बेटे तैमूर के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में कहर ढाती दिखीं।

Anant-Radhika Pre-wedding

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी साड़ी में जलवा दिखाती नजर आईं। उनके पति डॉ श्री राम नेने मैरून शेरवानी में खूब जंच रहे थे। एक्टर आदित्स रॉय कपूर भी वाइट सूट में स्टाइलिश लगे।

Anant-Radhika Pre-wedding

तो वहीं क्रिकेट जगत के सेलेब्स ने भी महाआरती में अपने आउटफिट्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी वाइट शेरवानी में दिखे और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ऑरेंज हैवी सूट में नजर आईं। तो वहीं क्रिकेट के जगत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलर वाइफ अंजलि के साथ पोज देते दिखे।

Anant-Radhika Pre-wedding

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी फैमिली के साथ नजरआए। तो वहीं अनिल कपूर भी वाइफ सुनिता कपूर के साथ पारंपरिक परिधान में दिखे।

Anant-Radhika Pre-wedding

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story