Shaheen Bhatt Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt के घर खुशियों की एंट्री हो गई है। उनकी बहन शाहीन भट्ट ने ईशान मेहरा से सगाई कर फैंस को सरप्राइज दे दिया है।

Shaheen Bhatt Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनकी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा (Ishan Mehra) से सगाई कर ली है। शाहीन ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीरों में दिखी खास झलक

(Shaheen Bhatt Engagement Photos)

शाहीन भट्ट द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, और उनकी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है। वहीं ईशान मेहरा के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री भी साफ दिखाई दे रही है।

इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। पोस्ट शेयर करते हुए शाहीन ने सगाई की जानकारी दी और कैप्शन में लिखा, “हमने एक-दूसरे को पसंद करने में शायद थोड़ा ज्यादा ही कर दिया।”

पिछले साल रिश्ता ऑफिशियल किया था

(Shaheen Bhatt Boyfriend)

शाहीन भट्ट ने कुछ समय पहले ही ईशान मेहरा के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। खासतौर पर ईशान के बर्थडे पर किया गया उनका पोस्ट काफी चर्चा में रहा था, जिससे दोनों के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि हुई थी।

आलिया ने दी बधाई

Alia Bhatt Congratulate Shaheedn Bhatt On Engagement

(Alia Bhatt)

सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और शनाया कपूर समेत कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दी। आलिया ने भी कमेंट सेक्शन पर स्पैम करते हुए रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

शाहीन भट्ट के बारे में

(Who Is Shaheen Bhatt)

शाहीन भट्ट मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी हैं। वह एक राइटर भी हैं और अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं। शाहीन अक्सर अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ नजर आती हैं।

कौन हैं ईशान मेहरा?

(Who Is Ishan Mehra)

ईशान मेहरा पेशे से एक स्पोर्ट्स और फिटनेस इंस्ट्रक्टर हैं। वह लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अपने वर्कआउट वीडियोज के जरिए एक्टिव रहते हैं।
 

यह भी पढ़े - कौन हैं लिजलैज? जिनकी पोस्ट पर विराट कोहली ने किया ‘लाइक’, RCB की बड़ी फैन है