Alia and Ranbir with Raha : मां और बेटी के खुशनुमा पल, पैपराजी को फ्लाइंग किस देती नजर आईं राहा

Alia Bhatt and Raha
X
बेटी राहा के साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट
Alia and Ranbir with Raha : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान राहा ने पैपराजी को मुस्कान भरी फ्लाइंग किस दी।

Alia and Ranbir with Raha : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर परिवार के साथ एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि, आलिया और रणवीर अपनी बेटी और परिवार के साथ नया साल मनाने के लिए निकले हुए हैं।

एयरपोर्ट पर राहा की मुस्कान

जब आलिया ने राहा को अपनी बाहों में उठाया हुआ था, तब राहा चारों तरफ देख रही थीं। जैसे ही पपराजी ने राहा का नाम लिया, राहा ने पलटकर देखा और प्यारी मुस्कान के साथ हाथ हिलाया। यह देख आलिया और रणबीर मुस्कुराने लगे। राहा ने पैपराजी की तरफ फ्लाइंग किस भी भेजे। यह पल परिवार और पैपराजी के लिए काफी खूबसूरत थे।

Alia Bhatt and Raha
फ्लाइंग किस देती हुईं राहा

इसे भी पढ़े : Shweta Tiwari Hot Look : श्वेता की अदाएं देख फैंस हुए दीवाने, फ्लोर-लेंथ गाउन में बिखेरा जलवा

फैमिली का कैजुअल लुक

इस यात्रा के लिए आलिया ने सफेद शर्ट, मैचिंग टॉप, पैंट और सफेद जूते पहने थे। रणबीर नीले रंग की शर्ट, डेनिम्स और जूते में नजर आए। वहीं राहा सफेद रंग के आउटफिट और मैचिंग शूज में बेहद सुंदर और क्यूट लग रही थीं।एयरपोर्ट पर रणबीर की मां नीतू कपूर, आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी नजर आईं। परिवार के सभी सदस्य खुश और उत्साहित दिखे। हालांकि, वेकेशन की जगह के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

रणबीर और आलिया की शादी कब हुई थी

रणबीर और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी से पहले यह कपल कई सालों तक रिलेशनशिप में रहा था। इसके बाद नवंबर 2022 में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। बता दें, क्रिसमस पर रणबीर और आलिया ने राहा के साथ सभी को बधाई दी थी, इतना ही नहीं उस वक्त भी राहा पैपराजी को मेरी क्रिसमस बोलती हुई नजर आईं थीं। उस वक्त भी राहा कपूर के पैपराजी के साथ इस क्यूट इंटरैक्शन ने हर किसी का दिल जीत लिया था और अब एयरपोर्ट पर भी इसी तरह से राहा ने सभी को फ्लाइंग किस दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story