हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार चक नॉरिस का 86 की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भावुक श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भावुक शब्दों में अपनी दिल की बात कही।

Chuck Norris Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्शन स्टार और मार्शल आर्ट्स के महान कलाकार चल नॉरिस (Chuck Norris) 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से दुनियाभर में शोक की लहर है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी उन्हें भावुक अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

भावुक हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर चक नॉरिस की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए, चक नॉरिस को 'वे ऑफ द ड्रैगन', 'मिसिंग इन एक्शन' और कई अन्य फिल्मों में देखना सिर्फ मनोरंजन नहीं था... बल्कि शिक्षा थी। डिसिप्लिन, ताकत और पर्दे पर उनका कमांड मेरे मन में बस गया। उस प्रेरणा के लिए मैं आभारी हूं जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया।" 

वहीं फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर टूटे दिल वाले इमोजी के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एक्शन सिनेमा के आइकन थे चक नॉरिस

चक नॉरिस को हॉलीवुड में एक ‘टफ गाइ’ इमेज के लिए जाना जाता था। टीवी शो वॉकर, टेक्सास रेंजर और कई एक्शन फिल्मों में उनके किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

फिल्मी करियर से पहले चक नॉरिस मार्शल आर्ट्स की दुनिया में बड़ा नाम थे। उनकी मुलाकात महान कलाकार ब्रूस ली से भी हुई थी और दोनों ने साथ में काम किया। साल 1972 की फिल्म रिटर्न ऑफ द ड्रैगन में दोनों के बीच हुआ फाइट सीन आज भी यादगार माना जाता है। चक नॉरिस ने अपने करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

परिवार ने दी जानकारी

86 साल की उम्र में चक नॉरिस का निधन हो गया। उनके परिवार ने इसे “अचानक हुई घटना” बताया और कहा कि वह अपने आखिरी समय में परिवार के बीच शांतिपूर्वक थे।

चक नॉरिस अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गए हैं।