Cannes 2024: दूसरे दिन भी ऐश्वर्या राय ने कान्स में जमाया रंग, सिल्वर-ब्लू आउटफिट में रेड कार्पेट पर बिखेरी अदाएं, देखें Photos

Aishwarya Rai Cannes 2024 Second Look
X
Aishwarya Rai Cannes 2024
फ्रांस में चल रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन भी ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। उन्होंने दूसरे अपीरियंस में आइस-ब्लू और सिल्वर कलर का ग्लिटरी आउटफिट कैरी किया था।

Cannes Film Festival 2024: फ्रांस में 14 मई से एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ा दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, दुनियाभर के तमाम सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों, उर्वशी रौतेला, दिप्ती सधवानी और नमिता थापर समेत कई बड़े स्टार्स को कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक करते देखा गया। ऐश्वर्या राय बच्चन भी 16 मई को कान्स में अपना पहला अपीरियंस दे चुकी हैं। वहीं शुक्रवार को वह दूसरी बार समारोह के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं।

अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि फैंशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए दुनियाभर में मशहूर ऐश्वर्या राय ने कांस के दूसरे दिन भी दिलकश अदाओं के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। उन्होंने दूसरे लुक को बहुत डिफ्रेंट रखा था। वह आइस ब्लू और सिल्वर कलर के बहुत ही यूनिक गाउन पहने नजर आईं। उन्होंने चमकीले गाउन में खूब लाइमलाइट लूटी। इस लुक के चलते हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं।

Aishwarya Rai Cannes 2024

ऐश्वर्या राय पिछले 22 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने फैशन और डिफरेंट आउटफिट से लोगों का दिल जीत रही हैं। उनका हर लुक सुर्खियां बटोरता है। इस साल के इवेंट के दूसरे दिन भी ऐश्वर्या ने अपने यूनिक फैशन स्टाइल से लोगों का दिल जीत लिया। कान्स 2024 से उनकी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Aishwarya Rai Cannes 2024

कान्स 2024 के लिए एक्ट्रेस ने अपने सेकंड अपीयरेंस में भारतीय डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का सिल्वर और आइस-ब्लू कलर का डिजाइनर गाउन पहना था।

Aishwarya Rai Cannes 2024

इस आउटफिट के बॉटम में फिशकट पैटर्न दिया गया था जिसमें सिल्वर और ब्लू चमकीले रैप्रस की लॉन्ग ट्रेल थी। इसके स्लीव्स भी काफी यूनिक तरीके से डिजाइन की गई थी। फुल लुक में ऐश्वर्या मोरनी की तरह ग रह थीं।

Aishwarya Rai Cannes 2024

हाथ में चोट लगने के बावजूद ऐश्वर्या ने इस साल के कान्स फेस्टिवल में शिरकत की। इससे पहले जब वह मुंबई से समारोह के लिए रवाना हो रही थीं तब उनके हाथ पर प्लास्टर बंधा देखा गया था। दूसरे दिन के अपीरियंस में भी उनके हाथ में प्लास्टर बंधा दिख रहा है।

Aishwarya Rai Cannes 2024

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story