Logo
election banner
अक्सर कई फिल्मी सितारे भगवान की अराधना के लिए मंदिरों के दर्शन करते नजर आते हैं। इसी बीच एक्टर करण सिंग ग्रोवर भी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने गुरुवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

Actor Karan Singh Grover: अक्सर सिनेमा जगत के सितारों को भगवान की भक्ति में लीन देखा जाता है। हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। वहीं अब एक्टर करण सिंह ग्रोवर भी महादेव की शरण में आ पहुंचे हैं। अभिनेता गुरुवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्व मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भोलेनाथे के दर्शन किए। 

महाकालेश्व मंदिर पहुंचे करण
बीते समय से लगातार कई फिल्मी सितारे भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए बाबा महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं। वहीं गुरुवार को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर भी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर शिव भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म आरती में भी भाग लिया और भोलेनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्टर सफेद कुर्ता-पयजामा पहने नंदी हॉल में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता हाथ जोड़कर शिव अराधना करते दिख रहे हैं। 

वहीं करण सिंह ग्रोवर ने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद इस पल को अद्भुत बताया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- यहां आकर बहुत अच्छा लगा। जो लोगों से सुना है... वह सच है। यहां आकर हमारे डीएनए में कुछ तो बदलाव आता है। आशा  है कि यहां आने के बाद जिंदगी में सब कुछ अच्छा होगा।

'फाइटर' में नजर आए थे करण
हाल ही में बीते माह रिलीज हुई ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' में करण सिंह ग्रोवर नजर आए थे। फिल्म में वह स्क्वेड्रन लीडर सरताज गिल के किरदार में देखे गए थे। एक्टर ने अपना करियर टीवी जगत से शुरू किया था जहां उनका शो 'दिल मिल गए' सुपरहिट साबित हुआ था।   

5379487