Lahore 1947 Movie: सनी देओल की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ के टाइटल बदलने की खबरों पर बड़ा अपडेट आया है। फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान कर रहे हैं जिन्होंने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Lahore 1947 Movie: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर काफी क्रेज है। इस फिल्म का प्रोडक्शन आमिर खान कर रहे हैं। हाल ही में कई तरह की अटकलें सामने आई थीं जिसमें कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म के नाम को विवाद से बचने के लिए बदलकर ‘बटवारा 1947’ किया जा सकता है। हालांकि अब फिल्म के निर्माता आमिर खान ने इन सभी खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आमिर ने इन रूमर्स को पूरी तरह गलत बताया है, और कहा कि फिल्म का टाइटल चेंज नहीं होगा। 

आमिर ने क्या कहा?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब आमिर खान से फिल्म के टाइटल में बदलाव को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि फिल्म के नाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आमिर खान ने कहा, “आपने यह खबर कहां सुनी? नहीं, हमारी फिल्म का टाइटल नहीं बदला है। अभी तक इसका नाम ‘लाहौर 1947’ ही है और मैं चाहता हूं कि ऐसा ही रहे।”

ये भी पढ़ें- Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी

‘लाहौर 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में सनी देओल के साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें- UK07 Rider: पिता ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान को संपत्ति से किया बेदखल, अखबार में छपवाया विज्ञापन

Preity Zinta

सलमान खान की फिल्म से हो सकती है बॉक्स ऑफिस टक्कर

फिल्म ‘लाहौर 1947’ को 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है, यानी यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों के बीच आएगी। खबरों के मुताबिक इसी समय सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी रिलीज हो सकती है, जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Salim Merchant: AR रहमान के कम्युनल बयान पर सलीम ने किया रिएक्ट, बोले- अगर वो रामायण में संगीत दे रहे हैं तो…

30 साल बाद फिर साथ आए सनी देओल और राजकुमार संतोषी

सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है। दोनों ने साथ मिलकर ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई थीं। करीब तीन दशक बाद दोनों फिर एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।