Photos: करीना-रणबीर ने उतारी आरती, सैफ-करिश्मा की मस्ती, आदर जैन-अलेखा के रोका सेरेमनी में दिखा कपूर खानदान

Aadar Jain, Alekha Advani roka ceremony
X
आदर जैन-अलेखा के रोका सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें
Aadar Jain- Alekha Advani: रीमा जैन के बेटे आदर जैन का अलेखा आडवाणी संग रोका हो गया है। रोका में कजिन बहन करीना-करिश्मा और भाई रणबीर कपूर ने कपल की आरती कर शुभकामनाएं दीं। देखें इनसाइड तस्वीरें।

Aadar Jain- Alekha Advani roka ceremony Pics: बॉलीवुड की कपूर फैमिली में इस वक्त खुशियों का माहौल है। दिवंगत ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे आदर जैन का हाल ही में गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग रोका हुआ है। इस खास दिन के लिए कपूर खानदान ने अपने मुंबई स्थित घर पर रोका सेरेमनी का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था जिसकी तमाम तस्वीरें अब सामने आई हैं।

Aadar Jain- Alekha Advani

आदर जैन और अलेखा के रोका में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर, सैफ अली खान नव्या नवेली नंदा समेत कपूर फैमिली के सभी लोग और करीबी दोस्त मौजूद हुए थे।

Kareena Kapoor

अपनी नई भाभी अलेखा का स्वागत करने के लिए करीना कपूर कपल की आरती उतारती नजर आईं। तस्वीर में आदर और अलेखा एक सोफे पर बैठे हैं और करीना पूजा की थाली लेकर कपल की आरती उतार रही हैं।

Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर ने भी अपने कजिन को नए जीवन की बधाई दी और आदर-अलेखा को माथे पर टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं।

Karisma kapoor

करिश्मा कपूर ने भी अपने कजिन भाई आदर की आरती की और अलेखा को टीका लगाकर मुस्कुराते हुए रोका की बधाई दी। इस दौरान ब्लैक अनारकली सूट में करिश्मा बेहद खूबसरूत लगीं।

Aadar Jain- Alekha Roka

फंक्शन में कपूर फैमिली के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। करिश्मा के साथ सैफ अली खान, नव्या और आदर ने सेल्फी क्लिक की। तस्वीरों में पूरे कपूर खानदान को एक साथ देखा जा सकता है।

Aadar Jain- Alekha Advani Roka

तो वहीं आदर और अरमान ने अपनी पार्टनर्स के सात पोज दिए। बता दें, आदर जैन पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं अलेखा तारा सुतारिया की बेस्ट फ्रेंड रह चुकी हैं।

Aadar Jain- Alekha Advani Roka Ceremony

आदर के भाईयों ने गोद में उठाकर खूब एजॉय किया।

Aadar Jain- Alekha Advani Roka Ceremony pics

रोका सेरेमनी में कपूर फैमिली के करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। पूरी फैमिली ने एक साथ पोज़ देकर इस शाम का जश्न मनाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story