'O Romeo' X Review: वैलेंटाइन वीक में हर तरफ प्यार छाया हुआ हैं, अब बॉलीवुड भी इसी रंग में रंग गया हैं। आज सिनेमाघरों में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'O Romeo' रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर, दमदार गैंगस्टर और तृप्ति डिमरी, ‘अफशा’ के किरदार में दर्शकों को बहुत पसंद आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर जादू बिखेर दिया है।
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि दर्शकों ने फिल्म का रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया हैं। कई लोगों का कहना हैं कि 'O Romeo' में प्यार और एक्शन का भरपूर मेल हैं।
कैसी है फिल्म की कहानी?
विशाल भारद्वाज निर्देशित में बनी 'O Romeo' हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ बॉम्बे' पर बेस्ड है। शाहिद का किरदार मुंबई के खतरनाक गैंगस्टर उस्तरा से प्रेरित हैं। तो वहीं दूसरी ओर अफशा यानी तृप्ति इस दुनिया में मजबूरी के चलते कदम रखती हैं। जिसके बाद शुरू होता हैं 'लव एंड वॉर' का असली खेल।
'O Romeo' X रिव्यू
एक्स पर फैंस फिल्म की तारीफ जमकर कर रहे हैं। शाहिद की दमदार एक्टिंग, अफशा के किरदार में तृप्ति का अनोखा अंदाज और फिल्म के एक्शन को खास तौर पर पसंद किया जा रहा हैं।
कई दर्शकों ने इसे 5 में से 4.5 स्टार दिए। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना हैं कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर है।
फिल्म में शाहिद की एक्टिंग को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। साथ ही तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की परफॉर्मेस भी खूब पसंद की गई।
एक यूजर ने लिखा, “तृप्ति कहानी का अहम हिस्सा हैं और अविनाश की एंट्री इंटरवल से ठीक पहले धमाकेदार है।” सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों ने अपने किरदारों में जान डाल दी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करे तो 1.18 लाख टिकट एडवांस में ही बिक चुके हैं। जिससे तकरीब ₹3.27 करोड़ की कमाई हुई है। फिल्म का बजट 60-65 करोड़ रुपये है, और शुरुआती रुझानों को देखकर लगता हैं कि ये जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी और लीजेंडरी एक्ट्रेस फरीदा जलाल लीड रोल में हैं।
