TS Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) आज यानी 12 अप्रैल 2026 को इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट सुबह 11 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने हॉल टिकट नंबर सहित अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर जाएं
- “IPE/IPASE Results” लिंक पर क्लिक करें
- अब हॉल टिकट नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका मार्क्स मेमो दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
इंटरनेट स्लो होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट पा सकते हैं
General Students: TSGEN2 टाइप करें और 56263 पर भेजें
Vocational Students: TSVOC2 टाइप करें और 56263 पर भेजें
कुछ ही समय में रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
DigiLocker से कैसे देखें रिजल्ट?
- DigiLocker ऐप खोलें
- Education सेक्शन में जाएं
- Telangana Board को चुनें
- रोल नंबर और DOB दर्ज करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे सेव कर लें
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
TS Inter परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 35% अंक जरूरी हैं। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना अनिवार्य है।
कुल मिलाकर भी 35% अंक होने चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई और एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे।









