RBSE 10th result 2026 declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 1:00 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10,68,078 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनकी परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने प्रदेश के 6,195 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यह परीक्षा संपन्न कराई थी।
रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to Check RBSE 10th result 2026)
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोर देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'RBSE Class 10 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर लें।
बिना इंटरनेट SMS से ऐसे देखें रिजल्ट
अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप अपने मोबाइल फोन से एक साधारण SMS भेजकर भी रिजल्ट पा सकते हैं। मैसेज से रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RESULT [space] RAJ10 [space] अपना रोल नंबर
- इस मैसेज को 56263 या 5676750 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा।
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
राजस्थान बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। थ्योरी परीक्षाओं (80 अंक) में उम्मीदवारों को कम से कम 26 अंक लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक नहीं ला पाए हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' में बैठने का मौका मिलेगा।
डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध है मार्कशीट
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको डिजिलॉकर पोर्टल पर जाकर 'Secondary Education Board Rajasthan' का चयन करना होगा और अपना विवरण दर्ज कर 2026 की मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, विषयवार ग्रेड और कुल प्रतिशत जैसे विवरण दिए गए हैं।