RBSE 12th Exam Date 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के टाइम टेबल में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है। बोर्ड सचिव डॉ. कैलाश चंद्र राठौड़ के अनुसार, प्रशासनिक आवश्यकताओं और परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए 17 फरवरी और 24 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षाओं के समय को बदल दिया गया है। इन दो तारीखों पर होने वाली परीक्षाएं अब सुबह की पाली के बजाय दोपहर की पाली में आयोजित की जाएंगी। बाकी सभी विषयों की परीक्षाओं का समय और तारीख पहले की तरह ही यथावत रहेगा।
नया एग्जाम टाइम: सुबह के बजाय अब दोपहर में होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार, 12वीं कक्षा की नियमित परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित है। हालांकि, संशोधित आदेश के बाद 17 फरवरी (कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज) और 24 फरवरी (पेंटिंग) की परीक्षाएं अब दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
RBSE 12वीं का संशोधित टाइम टेबल (प्रमुख तिथियां)
- 12 फरवरी 2026 (गुरुवार): साइकोलॉजी - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार): इंग्लिश (अनिवार्य) - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 14 फरवरी 2026 (शनिवार): पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 16 फरवरी 2026 (सोमवार): ज्योग्राफी / ड्राइंग / फिजिक्स - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 17 फरवरी 2026 (मंगलवार): कंप्यूटर साइंस / इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस - दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
- 18 फरवरी 2026 (बुधवार): संस्कृत साहित्य / संस्कृत व्याकरण - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 19 फरवरी 2026 (गुरुवार): एनवायरनमेंटल साइंस - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार): हिंदी (अनिवार्य) - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 21 फरवरी 2026 (शनिवार): सोशियोलॉजी / सोशल साइंस — सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 23 फरवरी 2026 (सोमवार): पॉलिटिकल साइंस / बिजनेस स्टडीज / फिजिक्स - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 24 फरवरी 2026 (मंगलवार): पेंटिंग - दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
- 25 फरवरी 2026 (बुधवार): मैथमेटिक्स - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 26 फरवरी 2026 (गुरुवार): हिंदी टाइपिंग / इंग्लिश टाइपिंग - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार): इकोनॉमिक्स / होम साइंस / म्यूजिक - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 28 फरवरी 2026 (शनिवार): बायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 02 मार्च 2026 (सोमवार): उर्दू - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक AM
- 03 मार्च 2026 (मंगलवार): कृषि / समाजशास्त्र - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 04 मार्च 2026 (बुधवार): इतिहास / रसायन विज्ञान - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 05 मार्च 2026 (गुरुवार): लेखांकन / चित्रकला - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 06 मार्च 2026 (शुक्रवार): IT / स्वास्थ्य सेवा / खुदरा - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 07 मार्च 2026 (शनिवार): जनसंचार - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 09 मार्च 2026 (सोमवार): नृत्य - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 10 मार्च 2026 (मंगलवार): हिंदी साहित्य / राजस्थानी साहित्य - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- 11 मार्च 2026 (बुधवार): शारीरिक शिक्षा - सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ नियम और अनिवार्य दस्तावेज भी तय किए गए हैं। परीक्षार्थियों को अपने साथ RBSE क्लास 12वीं का एडमिट कार्ड (हार्डकॉपी) ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही पहचान के लिए एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) भी साथ रखना होगा। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन चीजों पर रहेगा सख्त प्रतिबंध
बोर्ड ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। छात्र अपने साथ मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल डायरी, पेजर या लैपटॉप जैसे सामान परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर छात्र के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।