Logo
election banner
CUET PG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 20 और 21 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों का पेपर 20 और 21 को है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने सीयूईटी पीजी(CUET PG 2024) 20 और 21 मार्च को होने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं शेष बची परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरूरी(CUET PG Admit Card)
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च के बीच देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में किया जा रहा हैं। छात्रों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ भी लेकर जाना जरूरी होगा।

157 विषयों के लिए आयोजित हो रही परीक्षा(CUET PG Admit Card)
इस साल कुल 157 विषयों के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए कुल 4.62 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में हो रहा है।

  • पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10.45 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से 2.30 बजे तक
  • तीसरी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से शाम 6.15 बजे तक 

इतने अंक वाले होंगे पास(CUET PG 2024)
परीक्षा में 75 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट में देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक आवंटित किए जाएंगे जबकि एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 45% अंक प्राप्त करने होंगे।

उम्मीदवार इन बातों का रखें विशेष ख्याल(CUET PG 2024)

  • सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को समय पर पहुंचना होगा।
  • परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचना होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो और आईडी साथ लेकर जाना होगा।
  • अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में केवल एक ही गोले को काला करना चाहिए, यदि एक से अधिक विकल्प को काला किया जाता है तो उसे गलत उत्तर माना जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड(CUET PG Admit Card 2024) 

  • सीयूईटी पीजी की ऑफिशियल वेबसाईट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘CUET PG 2024 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।
5379487