NIOS Result 2024 परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे करें चेक

AP SSC 10th Results 2025
X
AP SSC 10th Results 2025
NIOS Result 2024: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) अक्टूबर 2024 में आयोजित कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित करने जा रहा है। यह रिजल्ट जनवरी 2025 में कभी भी जारी कर सकता है।

NIOS Result 2024: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) अक्टूबर 2024 में आयोजित कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही घोषित करने जा रहा है। यह रिजल्ट जनवरी 2025 में कभी भी जारी कर सकता है। छात्र अब अपने रिजल्ट को results.nios.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना प्रवेश संख्या दर्ज करना होगा।

बता दें, अनेक छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर कक्षा 10 के छात्र जिन्होंने 22 अक्टूबर से 29 नवंबर 2024 के बीच अपनी परीक्षा दी थी। यह संभावना है कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम अलग-अलग समय पर जारी किए जाएंगे।

NIOS Result 2024 की घोषणा प पैटर्न
NIOS Result 2024 परीक्षा के आखिरी दिन से 7 सप्ताह बाद जारी किया जाता है। इस बार भी परिणाम की घोषणा उसी पैटर्न पर होगी।

NIOS Result 2024 रिजल्ट ऐसे करें ऑनलाइन चेक

  • सबसे पहले, results.nios.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने प्रवेश संख्या (Enrollment Number) और कैप्चा कोड को स्क्रीन पर दिखाई दे रहे बॉक्स में भरें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
  • जब परिणाम स्क्रीन पर दिखाई दे, तो उसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
  • डाउनलोड किए गए परिणाम को सुरक्षित रखें, क्योंकि यह एक अस्थायी परिणाम है।
  • बाद में, आप अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और प्रमाणपत्र अपने अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story