National Teachers Award: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों के शिक्षकों को मिलेगा नेशनल टीचर्स अवॉर्ड; देखें list

National Teachers Award
X
National Teachers Award
National Teachers Award: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर के कुल 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

National Teachers Award: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को देशभर के कुल 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को यह पुरस्कार देने वाली हैं। इसमें विजेताओं को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

कुल 50 शिक्षकों को मिलेगा पुरुस्कार
उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 का उद्देश्य भारत के कुछ बेहतरीन संकाय सदस्यों के विशिष्ट योगदान को मान्यता देना है। छात्रों के जीवन में बदलाव लाने में शिक्षकों के प्रयासों को सम्मान देने के लिए यह पुरुस्कार दिया जा रहा है। इसमें विजेताओं को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों को मौज! 24 साल बाद स्कॉलरशिप में इजाफा; योगी सरकार का बड़ा कदम

कुल 50 शिक्षकों को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें दो उत्तर प्रदेश, दो मध्य प्रदेश और दो बिहार के हैं।

इन शिक्षकों को मिलेगा पुरुस्कार

राज्य शिक्षक का नाम
मध्य प्रदेश माधव प्रसाद पटेल, सुनीता गोधा
छत्तीसगढ़ के शारदा
हरियाणा अविनाश शर्मा, सुनील कुमार
उत्तर प्रदेश रविकांत द्विवेदी, श्याम प्रकाश मौर्य
राजस्थान बलजिंदर सिंह बर्रार, हुकुमचंद चौधरी
बिहार डॉ. मीनाक्षी कुमारी, सिकंदर कुमार, सुमन सुमा
पंजाब पंकज कुमार गोयल, राजेंन्द्र सिंह
जम्मू और कश्मीर उरफ़ाना अमीन
गुजरात चंद्रेश कुमार भोलाशंकर बोरीसागर, विनय शशिकांत पटेल
ओडिशा द्विति चंद्र साहू, संतोष कुमार कर
पश्चिम बंगाल आशीष कुमार रॉय, प्रशांत कुमार मारिक
उत्तराखंड कुसुम लता गरिया
गोवा चंद्रलेखा दामोदर मिस्त्री
हिमाचल प्रदेश सुनील कुमार
अंडमान और निकोबार के. सुमा
जवाहर नवोदय विद्यालय सुनीता गुप्ता
केन्द्रीय विद्यालय चारु शर्मा, अशोक सेनगुप्ता
सी.आई एस.सी.ई नरसिम्हा मूर्ति एच

कैसे होता शिक्षकों का चयन?
हर साल, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करते हैं। यह पुरस्कार देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के सभी संकाय सदस्यों के लिए होता है।

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को भेजें खास अंदाज में शुभकामनाएं संदेश

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। इसमें उम्मीदवारों की पहली शॉर्टलिस्टिंग के लिए एक रिसर्च और स्क्रीनिंग की जाती है। इसके बाद ‘जूरी’ नीमा एक समीति बनाई जाती है, जो शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से पुरस्कार विजेताओं का अंतिम चयन करती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story