100 फीट लंबे लिंग का रहस्य: बर्लिन में स्कूल की छत पर दिखा विचित्र नजारा, स्पेस से गूगल सैटेलाइट ने किया कैद

roof of a school in Berlin
X
बर्लिन में स्कूल की छत पर दिखा विचित्र नजारा।
Viral Photo: स्कूल प्रशासन को जब लिंग से बनी कलाकृति के बारे में पता चला, तो हड़कप मच गया। इसके बाद इसे मिटाने की हर संभव कोशिश की गई।

Viral Photo: स्कूल प्रशासन को जब लिंग से बनी कलाकृति के बारे में पता चला, तो हड़कप मच गया। इसके बाद इसे मिटाने की हर संभव कोशिश की गई। लेकिन इसके सामान्य आकार और माप को छिपाने में विफलता ही मिली।

जर्मनी के बर्लिन में एक विचित्र और 'आपत्तिजनक' दृश्य सामने आया है, जहां क्रुज़बर्ग जिले के फ्री वाल्डोर्फ स्कूल की छत पर लगभग 100 फुट लंबे लिंग की कलाकृति पाई गई। इस विशाल फालिक चित्र को किसी इनसान ने नहीं, बल्कि अंतरिक्ष से क्लिक किया गया। सफेद पेंट से बनाई गई लिंग पेंटिंग इतनी बड़ी थी कि स्पेस से Google सैटेलाइट ने इसे देखा और क्लिक किया। इसे Google मैप पर उपलब्ध कराया गया, ऑनलाइन होने के बाद इस कलाकृति ने बड़े पैमाने पर अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया। मामला जर्मनी के बर्लिन के क्रुज़बर्ग जिले के फ्री वाल्डोर्फ स्कूल का है।

मेट्रो न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह चित्र औसत लिंग के 13 सेमी से 161 गुना बड़ा है, जिसे स्पेस से भी देखा जा सकता है और Google के सैटेलाइट को इसकी तस्वीर कैप्चर करने में कोई मुश्किल नहीं हुई।

कथित तौर पर यह कलाकृति 2022 में सामने आई थी, लेकिन इसके बारे में चर्चा आज भी जारी है। आज तक, इस शरारती कृत्य में शामिल लोगों के बारे में कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं है। स्कूल ने यह स्पष्ट करने के लिए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है कि इमारत की छत पर विशालकाय लिंग उसके छात्रों ने बनाया था या इसमें किसी बाहरी का हाथ है। 100 फीट लंबे लिंग को किसने बनाया, ये अब भी एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि, अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें किसी शरारती का हाथ है या फिर स्ट्रीट आर्टिस्ट का, जो इस काम को अंजाम दे सकते हैं।

लिंग से बनी इस कलाकृति के बारे में पता चलने पर स्कूल प्रशासन ने इसे छिपाने के लिए हर संभव उपाय किए। इसके किनारों पर पेंटिंग करके इसे छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन इसके सामान्य आकार और आकृति को नहीं मिटा पाए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story