Logo
election banner
MP Board Exam: एनसीईआरटी की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भी कक्षा 12के रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम में कुल 6यूनिट्स (इकाइयों)की कमी कर दी गई है।

MP Board Exam:  माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने जा रही है। बामुश्किल अब विद्यार्थियों की तैयारी हेतु एक पखवाड़ा शेष है ऐसे समय में कक्षा 12का अत्यधिक महत्व पूर्ण विषय रसायन विज्ञान जो विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा विस्मृत होता है। उसकी कैसे तैयारी करें की उसमे सर्वाधिक अंक अर्जित किए जा सकें, क्योंकि यदि रसायन विज्ञान विषय विद्यार्थियों को भूलता है तो उसमे गणित जैसे पूरे पूर्णांक को प्राप्तांक में बदला भी जा सकता है। रसायन विज्ञान विषय के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है की उत्तरों में रसायन समाविष्ट हो अर्थात सूत्रों और समीकरणों का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।

बोर्ड की तैयारी कैसे करें? 
एनसीईआरटी की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा भी कक्षा 12के रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम में कुल 6यूनिट्स (इकाइयों)की कमी कर दी गई है।अब कक्षा 12रसायन विज्ञान में कुल 10यूनिटें (इकाईयां)ही पाठ्यक्रम में शामिल हैं। कुल 10इकाइयों को भौतिक रसायन, अकार्बनिक रसायन,और कार्बनिक रसायन में बांटा गया है। कुल तीन इकाईयां भौतिक रसायन में, कुल दो इकाईयां अकार्बनिक रसायन में तथा शेष 5इकाईयां कार्बनिक रसायन के अंतर्गत रखी गई है। यहां यह स्पष्ट है कि कार्बनिक रसायन को सबसे ज्यादा अधिभार दिया गया है। एक ओर जहां भौतिक रसायन से 23अंक,अकार्बनिक रसायन से 14अंक तथा कार्बनिक रसायन से सर्वाधिक 33अंक के प्रश्न बोर्ड परीक्षा में आएंगे।

तनाव से रहें दूर छात्र
भौतिक रसायन के अंतर्गत विलियन इकाई से 7अंक, वैद्युत् रसायन से 9अंक,रसायनिक बलगतिकी से 7अंक के प्रश्न आयेंगे।वहीं अकार्बनिक रसायन अंतर्गत डी और एफ ब्लॉक के तत्व इकाई से 7अंक ,उपसहसंयोजन रसायन से 6अंक,जबकि कार्बनिक रसायन विज्ञान अंतर्गत हैलो एल्केन और हैलो एरीन से 6अंक, अल्कोहल फेनॉल और ईथर से 6अंक, एल्डीहाइड कीटोन और कार्बोक्सिलिक अम्ल से 8अंक, अमीन से 6अंक, जैव अणु से 7अंक निर्धारित हैं।यहां यह स्पष्ट करना उचित होगा की इस वर्ष वस्तुनिष्ठ प्रश्न किन इकाइयों से आयेंगे ऐसा माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट नहीं किया है यह तो निश्चित है कि वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अंतर्गत सही विकल्प 6अंक, रिक्त स्थान 6अंक,सत्य /असत्य 6अंक ,सही जोड़ी 5अंक ,एक वाक्य में उत्तर 5अंक निर्धारित हैं। अति लघु उत्तरीय कुल 7प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न के लिए 2अंक निर्धारित होंगे।इसके अलावा 3अंकों के कुल 4प्रश्न लघुउत्तरीय प्रकार के।4अंको के 4प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रकार के और 5अंको के इस बार अति दीर्घ उत्तरीय अर्थात निबंधात्मक प्रकार के कोई प्रश्न नहीं आयेंगे। बता दें, बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को तनाव मुक्त रहना जरूरी है।

इन टॉपिकों पर दें ज्यादा ध्यान
1.रसायन विज्ञान की तैयारी लिखकर करें।
2.कार्बनिक रसायन में नाम वाली अभिक्रियाएं ,क्या होता है जब?अंतर्परिवरतन,तथा ऐसा क्यों होता है?प्रकार के प्रश्न तैयार करें ।
3.प्रश्न सदैव एनसीईआरटी केमिस्ट्री बुक्स से ही आते हैं अतः पूर्णतः गाइड कुंजी या नोट्स के सहारे ना रहें एनसीईआरटी केमिस्ट्री बुक्स के प्रश्न अवश्य हल करें।
4.खुद की शॉर्ट में कुछ सार्थक ट्रिक बनाएं।
5.सूत्रों समीकरणों का यथा उचित प्रयोग करें।
6.जिन प्रश्नों के उत्तर बहुत अच्छे से आते हों सबसे पहले उन्ही को हल करना चाहिए।
7.प्रश्न के साथ न्याय करना सीखें अर्थात शब्द सीमा का सर्वथा ध्यान दें।
8.अनावश्यक पूरक उत्तरपुस्तिकाओं का प्रयोग करने से बचें।
अगर विद्यार्थी इस प्रकार रणनीति बना कर रसायन विज्ञान की तैयारी करेंगे तो सर्वाधिकअंक अर्जित कर सकते हैं।उनका पूर्णांक प्राप्तांक में बदल सकता है।

लेखक: रामानुज पाठक, रसायन विज्ञान विषय के राज्य स्तरीय स्त्रोत विशेषज्ञ, सतना 

jindal steel Ad
5379487