Mizoram Board 12th: मिजोरम बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AP Inter Results 2024
X
AP Inter Results 2024
Mizoram Board 12th: मिजोरम बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार कुल 78.04 फीसदी लड़कियां और लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।

Mizoram Board 12th: मिजोरम बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस बार कुल 78.04 फीसदी लड़कियां और लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। जो छात्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे, आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

लड़कों का प्रदर्शन बेहतर
बता दें, इस साल का रिजल्ट 78.04 फीसदी रहा। इस बार लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों के मुकाबले बेहतर है। लड़कों का पास प्रतिशत 78.32% है। वही, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.79% दर्ज किया गया। साइंस स्ट्रीम में कुल 72.69% और आर्ट्स स्ट्रीम में 79.71% पास प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 79.60% पास हुए। फर्स्ट डिवीजन वाले छात्रों की संख्या 3367 है, जबकि सेकेंड डिवीजन वाले छात्रों की संख्या 3525 दर्ज की गई। वहीं थर्ड डिवीजन वाले छात्रों की संख्या सबसे कम 1696 है।

33 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। जिन छात्रों को पास होने के लिए दो ग्रेड की जरूरत है, उन्हें बोर्ड ग्रेस के जरिए पास कर दिया जाता है। इस साल मिजोरम स्कूल बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई जो 28 मार्च तक चली।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • उम्मीदवारों को मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.inmbse.edu.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद 12वीं कक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर को भरना होगा।
  • आपको रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर रख ले।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story