Maharashtra Board Result 2024: इस डेट को जारी हो सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

Bihar Board 10th Result 2024
X
Bihar Board 10th Result 2024
Maharashtra Board 10th,12th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 20 मई तक जारी हो सकते हैं।

Maharashtra Board 10th,12th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं और 12 परीक्षा में शामिल 14 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द खत्म होगा। बोर्ड जल्द हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 20 मई तक जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जारी होंगे।

मार्च में हुई थी एग्जाम
बता दें, महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 1 मार्च से शुरू हुई थी, जो 26 मार्च तक चली। वहीं, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से शुरू हुई थी, जो 19 मार्च तक चला। वहीं इस बार 10वीं साइंस के पहले पेपर में पूछे गए सबसे छोटे आकार वाले परमाणु के नाम हीलियम या हाइड्रोजन पर एक प्रश्न पर भ्रम के बाद महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषणा की थी कि दोनों उत्तर सही माने जाएंगे और जिन छात्रों ने कोई भी उत्तर दिया है। उन्हें पूरे नंबर दिए जाएंगे।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर जाकर लिंक को क्लिक कर दें।
  • अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब आपको रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।

इतने छात्र हुए थे उत्तीर्ण
बता दें, बीते साल कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी हुआ था। 10वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक सुबह 11 बजे जारी कर दिया गया था। वहीं, 12वीं का रिजल्ट चेक करने का लिंक दोपहर 2 बजे एक्टिव हो गया था। साल 2023 में मैट्रिक की परीक्षा में कुल15,29,096 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 14,34,898 सफल हुए थे। कुल 5,26,210 स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी, 334,015 द्वितीय श्रेणी और 85,298 तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।

वहीं, 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 91.25 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल14,16,371 छात्र- छात्राएं शामिल हुए थे। कुल 12,92,468 सफल हुए थे। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 96.09 प्रतिशत, कॉमर्स का 90.42 प्रतिशत और आर्ट्स स्ट्रीम का कुल 84.05 प्रतिशत था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story