Logo
election banner
HP Board 10th Result 2024:  हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिए हैं। छात्र रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

HP Board 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट के रिजल्ट 07 मई 2024(मंगलवार) को सुबह 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिए हैं। जिन भी छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिधिमा शर्मा ने किया 10वीं टॉप 
इस साल हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं में 74.61 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है।

ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट
इस वर्ष कुल 91 हजार 622 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी। इसमें से 91 हजार 130 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 67,988 छात्र पास हुए, जबकि 12,613 फेल हुए। जबकि 10 हजार 474 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।

टॉपर लिस्ट में 92 छात्र शामिल
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, इस साल कुल 92 छात्रों ने शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाई है, जिनमें से 72 लड़कियां हैं।

HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2024 टॉपर्स की सूची

  • रिधिमा शर्मा- 99.86%
  • कृतिका शर्मा- 99.71%
  • शिवम शर्मा- 99.57%
  • धृति टेगटा- 99.57%
  • रुशिल सूद- 99.57%

मार्च में खत्म हुई परीक्षा (HP Board 10th Result)
HPBOSE कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

पिछले साल लड़कों से आगे रहीं लड़कियां (HP Board 10th Result)
पिछले वर्ष 2023 में हिमाचल बोर्ड 10वीं के नतीजों में  शीर्ष 10 में 8 लड़कियों ने स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे।

एचपी बोर्ड 10वीं में टॉप 2023? (HP Board 10th Result)
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 में मानवी ने 99.14% अंकों के साथ टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

पिछले साल 25 मई को आया था रिजल्ट (HP Board 10th Result)
पिछले साल हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई को HPBOSE 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा की थी। हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षाओं में कुल 90,896 छात्रों ने भाग लिया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% रहा।

ऐसे चेक करें HP Board 10th Result

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “HPBOSE 10th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल(रोल नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन में देखने लगेगा। 
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और  प्रिंटआउट ले लें। 
5379487