ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का रिजल्ट आज यानी 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इस बार परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Guwahati द्वारा किया गया है।

GATE 2026 Result: इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) का रिजल्ट आज यानी 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इस बार परीक्षा का आयोजन Indian Institute of Technology Guwahati द्वारा किया गया है।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कहां देखें GATE 2026 Result?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं- gate2026.iitg.ac.in रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को Enrollment ID और Password दर्ज करना होगा।

कब डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड?
आईआईटी गुवाहाटी के अनुसार, GATE 2026 का स्कोरकार्ड 27 मार्च 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
फ्री डाउनलोड: 27 मार्च से 31 मई 2026 तक
लेट डाउनलोड (₹500 फीस): 31 दिसंबर 2026 तक

स्कोरकार्ड क्यों है जरूरी?
GATE स्कोरकार्ड कई महत्वपूर्ण कामों के लिए इस्तेमाल होता है:
MTech और अन्य PG कोर्स में एडमिशन
PSU (Public Sector Units) में नौकरी
रिसर्च प्रोग्राम्स में आवेदन
इसकी वैधता 3 साल तक रहती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर लॉगिन लिंक पर क्लिक करें
  • Enrollment ID और Password दर्ज करें
  • स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें

Answer Key को लेकर बड़ा अपडेट
IIT Guwahati ने साफ किया है कि फाइनल आंसर की अभी जारी नहीं हुई है। इससे पहले 22 फरवरी को कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था।