GATE 2026 Application Correction: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका उम्मीदवारों को फिर से दिया गया है।

GATE 2026 Application Correction: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने का मौका उम्मीदवारों को फिर से दिया गया है। परीक्षा प्राधिकरण ने डिफेक्ट मार्क किए गए उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च 2026 कर दी है।

इस फैसले से उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जिनके आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि पाई गई थी या जिन्हें आवेदन में सुधार करने के लिए ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी गई थी।

केवल इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन में सुधार कर सकते हैं जिन्हें ईमेल के जरिए आवेदन में गलती की जानकारी दी गई है। ऐसे उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवेदन में जरूरी सुधार करना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 15 मार्च 2026 से पहले अपने आवेदन में मौजूद सभी त्रुटियों को ठीक कर लें, ताकि भविष्य में उनके परिणाम जारी होने में कोई समस्या न आए।

कैटेगरी में बदलाव की अनुमति नहीं
परीक्षा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान कैटेगरी में किसी भी तरह का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार केवल निर्धारित विवरणों में ही सुधार कर सकते हैं।

ऐसे करें GATE 2026 एप्लिकेशन में सुधार

  • सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद GOAPS एप्लिकेशन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • अब एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड पर दिखाई देने वाले Correction Link पर क्लिक करें।
  • जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे अपडेट करें।
  • आवश्यक शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।