GATE 2025 Mock Test : IIT रुड़की ने GATE 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक किया सक्रिय, जानें एग्जाम डेट

DU SOL Date Sheet 2025
X
Education News
GATE 2025 की परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, जो उनकी तैयारी को मजबूत करेगा।

GATE 2025 Mock Test : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) के लिए मॉक टेस्ट का लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार GATE परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं। यह मॉक टेस्ट उन सभी विषयों के लिए उपलब्ध है, जिनमें परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एग्जाम डेट
GATE 2025 की परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, जो उनकी तैयारी को मजबूत करेगा।

मॉक टेस्ट दो खंड में होंगे

  • सामान्य योग्यता: इस खंड में 5 एक अंक के प्रश्न और 5 दो अंक के प्रश्न होंगे। यह खंड उम्मीदवारों के विश्लेषणात्मक और भाषा कौशल का आकलन करेगा।
  • विषय-विशिष्ट खंड: यह खंड चयनित विषय के अनुरूप होगा और इसमें 1 अंक के 25 प्रश्न और 2 अंक के 30 प्रश्न शामिल होंगे।

तैयारी में मददगार
उम्मीदवार मॉक टेस्ट का उपयोग परीक्षा के पैटर्न और अंकन योजना को समझने के लिए कर सकते हैं। ये मॉक पेपर उम्मीदवारों को उनकी तैयारी की स्थिति को जानने में मदद करेंगे, जिससे वे उन क्षेत्रों की पहचान कर सकेंगे जिनमें सुधार की आवश्यकता है। इस प्रकार, वे उन विशेष विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जिनमें उन्हें अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story