CUET PG Admit Card 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा
एनटीए के अनुसार CUET PG 2026 की परीक्षाएं 16, 17, 18 और 19 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कुछ विषयों की परीक्षाएं 24, 25 और 27 मार्च को भी कराई जाएंगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
157 विषयों के लिए होगी परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट के माध्यम से देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष यह परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
ऐसे डाउनलोड करें CUET PG Admit Card
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
- होमपेज पर CUET PG Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:
- एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र
- समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है या उसमें दी गई जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वे एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।