CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी; इस लिंक से तुरंत करें चेक

CSIR UGC NET 2024
X
CSIR UGC NET 2024
CSIR UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज(रविवार) CSIR UGC NET जून परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

CSIR UGC NET 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 16 जून, 2024(रविवार) को जून सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड करें।

सिटी स्लिप में परीक्षा शहर का विवरण होगा
उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट 2024 सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, उनके लिए निर्धारित परीक्षा और शहर का विवरण शामिल है।

परीक्षा तिथि
CSIR UGC NET परीक्षा 25, 26 और 27 जून को कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों है। परीक्षा की अवधि तीन घंटे है और पेपर में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।

परीक्षा में पांच पेपर होंगे रसायन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान

परीक्षा पैटर्न
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। पेपर में गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, और रासायनिक विज्ञान विषय शामिल होंगे। गलत उत्तरों के लिए नेगटिव मार्किंग होगी।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले उम्मीदवनार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर सीएसआईआर नेट 2024 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story