Logo
election banner
CBSE CTET 2024 Exam City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 21 जनवरी 2024 को होने वाली CTET परीक्षा के लिए सेंटर स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर Login करके सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE CTET 2024 Exam City Slip: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से अपनी एग्‍जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्‍जाम सिटी स्लिप में शामिल छात्रों के एग्‍जाम के शहर की जानकारी दी गई है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा  21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।  

कब जारी होगा CBSE CTET 2024 Admit Card
जानकारी के मुताबिक CTET परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

21 जनवरी 2024 को होगी CTET 2024 परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

CTET सेंटर स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कैंडिडेट एक्टिविटी का ऑप्शन आएगा।
  • इसके बाद 'View Centre City for CTET Jan-2024' पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक विंडो खुलकर आएगी, जिसमें आपको अपना एप्लिकेशन नंबर, नाम, जन्म तिथि और पिन डालकर लॉगइन करना होगा। 
  • इसके बाद आपका एग्‍जाम सिटी स्लिप खुल जाएगा। इसको डाउनलोड भी  कर सकते हैं।
jindal steel Ad
5379487