केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर “Coming Soon” का मैसेज दिखने के बाद यह संकेत मिल रहा है।

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर “Coming Soon” का मैसेज दिखने के बाद यह संकेत मिल रहा है कि CBSE Class 10th Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है।

इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, जो अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से चेक कर सकें।

DigiLocker से ऐसे देखें रिजल्ट
DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को पहले अपनी आईडी एक्टिव करनी होगी। इसके लिए—

  • आधिकारिक वेबसाइट cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं
  • एब “Get Started” पर क्लिक करें
  • जरूरी डिटेल्स भरें
  • इसके बाद OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
  • अकाउंट एक्टिव होते ही रिजल्ट देख सकेंगे

अन्य तरीकों से भी मिलेगा रिजल्ट
छात्र डिजीलॉकर के अलावा इन प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in, cbse.gov.in)
UMANG App
SMS के जरिए

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका:
cbse10 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> DOB <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर
इसे 7738299899 पर भेजें

परीक्षा से जुड़ी जानकारी
CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था। अब छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द खत्म हो सकता है।