Logo
election banner
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी जो 23 फरवरी 2024 तक चलेंगी। बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। 

BSEB Bihar Board: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी किया है। इसका प्रवेश पत्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ है। 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.comv.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी जो 23 फरवरी 2024 तक चलेंगी। बोर्ड जल्द ही इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। 

ऐसे डाउनलोड करें 
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in and secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
इसके बाद यहां 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड के लिंक पर जाएं। 
रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी को दर्ज कर दें। 
प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा।

आयोजित होंगी परीक्षाएं
बता दें, साल 2023 में BSEB ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी के आसपास जारी किया गया था। परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष बिहार बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से 20 जनवरी तक आयोजित कर रहा है। इसके अलावा बिहार बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2024 का आयोजन 10 जनवरी 2024 से 20 जनवरी, 2024 तक होगा। 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं  परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि बिना हॉल टिकट के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

5379487