BCECE Exam 2024: बीसीईसीई लेटरल एंट्री का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Punjab Police Constable Result2024
X
Punjab Police Constable Result2024
BCECE 2024 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बीसीईसीई लेटरल एंट्री (BCECE LE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एग्जाम 14 जुलाई को होगी। 

BCECE 2024 Exam: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने बीसीईसीई लेटरल एंट्री (BCECE LE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- bihar.gov.in. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 14 जुलाई को होगी।

परीक्षा पैटर्न
BCECE 2024 एग्जाम में पांच पेपर शामिल हैं: भौतिकी, कृषि, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान। हर पेपर की अवधि 1.5 घंटे है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे। और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रत्येक पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट- bihar.gov.in. पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर BCECE Admit Card लिंक पर Click करें।
  • अब आपको एक Login Page पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • इसके बाद Login क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अब आपका BCECE 2024 Admit Card स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • आखरी में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story