Assam HS Result 2025: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) कल, 30 अप्रैल 2025 को सुबह 9 बजे कक्षा 12वीं का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने का सबसे आसान तरीका

  • आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in ओपन करें।
  • "HS Result 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी 
  •  चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंट निकाल लें।

रिजल्ट के बाद क्या करें? 
अगर आप अपने किसी विषय के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो परेशान न हों। AHSEC छात्रों को पुनः मूल्यांकन (Re-evaluation) का विकल्प भी देता है। रिजल्ट के कुछ दिनों बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2024 का रिजल्ट कैसा रहा था? 
पिछले साल 2024 में, असम 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था। उस साल कुल 2.73 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 2.42 लाख छात्र सफल हुए थे। इस बार 2025 में 3.02 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है, जिससे इस बार और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

कब और कहां होगा रिजल्ट जारी?
राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे जारी होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी स्ट्रीम – Arts, Science, और Commerce के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।