अमरनाथ यात्रियों के बेस कैंप में तोड़फोड़ और आगजनी से रुकी यात्रा, देखिए तस्वीरें

अमरनाथ यात्रियों के बेस कैंप में तोड़फोड़ और आगजनी से रुकी यात्रा, देखिए तस्वीरें
X
घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
श्रीनगर. अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों के साथ एक अन्य पक्ष से विवाद होने के मामले ने भयंकर रुप ले लिया। बालटाल बेस कैंप में शुक्रवार को उपद्रव के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश के कारण वहां कैंपों में पांच हजार से ज्यादा यात्री रुके हुए हैं। बेस कैंप में कथित छेड़छाड़ के बाद लंगर वाले और घोड़े वाले आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि सीआरपीएफ को आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा और राज्य सरकार ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। यह घटना सोनामार्ग के अंतर्गत बालटाल के पास दुमाली इलाके में घटी, जो एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
इस टकराव में 37 लोग घायल हो गए। घोड़े वालों के समर्थन में आए प्रदर्शनकारियों ने 60 से अधिक टैंटों में आग लगा दी। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। यहां देशभर के करीब 5000 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इनमें जयपुर और कोटा शहर के श्रद्धालुओं सहित 400 राजस्थानी भी हैं।
टैंटों में आग से फटे गैस सिलेंडर-
मामला शुक्रवार को तब उग्र हो गया जब छेड़खानी के मामले में बचाव करने आए एक घोड़ेवाले के घायल होने पर दर्जनों लोग उनके समर्थन में आ गए। उन्होंने लंगर वालों पर हमला कर दिया। पथराव किया और टैंटों पर आग लगा दी। शिव सेना मंडल जयपुर के अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया-घटना में 60 से अधिक टैंट जल गए और 17 लंगरों को नुकसान पहुंचा है। जब आग लगी तब लंगरों में गैस सिलेंडर रखे थे। उनमें भी धमाके हुए और आग भड़क गई। उपद्रव के बाद विरोधस्वरूप सभी भंडारे वालों ने अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, राजनाथ ने की विवाद मामले पर उमर से चर्चा-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 4
  • 5

  • Next Story